Friday, November 26, 2010

" ये देश हमारा है ..!

" पर्वतों का सा विशाल -
प्राकृतिक सौन्दर्य सा मनोरम ,
विभिन्न धर्मों से परिपूर्ण -
ये देश हमारा है !

ग्राम बाहुल्य सा भोला -
मेहनत की भूमि महकाता ,
शांति - दूत सा सुन्दर -
ये देश हमारा है !

गुलामी के अत्याचारों से -
निर्भीक , साहसी आजादी पा ,
अमर शहीद इतिहास रचता -
ये देश हमारा है !

विभिन्न रीती -रिवाजों से पूर्ण -
कला , संस्कृति और ज्ञान - संपन्न ,
मानवीयता को श्रेष्ठता मानता -
ये देश हमारा है !

संघर्ष , लगन, सयमशीलता से -
प्रगति के विभिन्न सोपान संवारता ,
सम्पूर्ण ज्ञान - संपन्न गुरु सामान -
ये देश हमारा है !


विपरीत परिस्थितिओं में -
एकता, सहयोग वातावरण पूर्ण ,
विश्व बंधुत्व का प्रेरणा स्त्रोत -
ये देश हमारा है !

भारत माता की रक्षा -
जीवन का परम लक्ष्य मानता ,
आदर्श , आदर का प्रतीक -
ये देश हमारा है ! "

"... - मनु "

No comments:

Post a Comment