Saturday, March 12, 2011

जिन्हें हम प्यार कहा करते थे !

क्यों ढूंढता है मन उन पलों को -
जो कभी हमारे हुआ करते थे !
क्यों ढूंढता है मन उन सपनों को -
जिन्हें हम कभी देखा करते थे !
क्यों ढूंढता है मन उन बातों को -
जिनमे उनका जिक्र करते थे !
क्यों ढूंढता है मन उन अहसासों को -
जिनमे हर पल महका करते थे !
क्यों ढूंढता है मन उन भावों को -
जिन्हें शब्दों में बांध खुश होते थे !
क्यों ढूंढता है मन उन संबंधों को -
जिन्हें हम प्यार कहा  करते थे !

No comments:

Post a Comment